अल-जज़ीरी के शव की वापसी के लिए प्रदर्शन किया जबकि ऑले खलीफा के अधिकारी शहीद के शव को उनके परिवार के अधिकार में देने से मना कर रहे हैं। अल-आलम की रिपोर्ट अनुसार बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर बहरैनी नौजवान शहीद महमूद अल-जज़ीरी के शव की जो ऑल खलीफा सरकार की हिरासत में है वापसी की मांग की। ऑले खलीफा सरकार के पिठ्ठुओं ने प्रदर्शनकारियों को जो सलमानिया के मेडिकल सेंटर तक पहुंचना चाहते थे आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को बिखरने करने की कोशिश की इस दौरान आले खलीफा के सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारी शहीद महमूद ईसा अल-जज़ीरी के शव को उनके परिवार के हवाले किए जाने की मांग कर रहे थे। ग़ौरतलब है कि 20 वर्षीय बहरीनी युवा महमूद ईसा अल-जज़ीरी चौदह फरवरी दो हज़ार तेरह को बहरैन में ऑले ख़लीफा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में ऑले खलीफा की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ की फायरिंग से शहीद हो गया था।
2 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 396572
अल-जज़ीरी के शव की वापसी के लिए प्रदर्शन किया जबकि ऑले खलीफा के अधिकारी शहीद के शव को उनके परिवार के अधिकार में देने से मना कर रहे हैं....